भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला दुबई के मैदान में खेला जा रहा हैं।
दोनों ही टीमों के लिए ये इस टूर्नामेंट का दुसरा मुकाबला है जिसमें भारत पहला मुकाबला जीत कर आई है वहीं पाकिस्तान को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
इस मुकाबले के लिए सभी फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है क्योंकि दोनों ही आर्च राइवल माने जाते है और उनका सामना सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही होता हैं। इस मुकाबले के लिए सभी फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
महेंद्र सिंह धोनी भी देख रहे मुकाबला:
भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले के दौरान मैच के बीच लाइव तस्वीरें दिखाई जा रही है जिसमें भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले को एक इवेंट के दौरान लाइव देखते हुए नज़र आ रहे हैं। उनकी वीडियो अभी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
SUNNY DEOL MEETS AND HUGS MS DHONI. 🫂❤️ pic.twitter.com/KFZA8LtlCM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 23, 2025
महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से मुकाबला देख रहे है वहीं कुछ देर बाद भारत के जाने माने स्टार सनी देयोल ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया है और दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगया था जिसका वीडियो अभी वायरल हो रहा हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने जीता था अंतिम चैंपियंस ट्रॉफी खिताब:
महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानो में की जाती हैं। उन्होंने सारे ही खिताब अपने नाम किए है और उन्हें तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाला पहला कप्तान बने थे।
उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 को जीत कर इस मुकाम को हासिल किया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था जहाँ फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारतीय टीम ने खिताब अपने नाम किया था।